गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुरेन्द्र सिंह का निकला शव यात्रा, नम आँखों से बानगंगा नदी तट पर पंचतत्व में हुए विलीन

ताज़ा खबर

गुरु जी अमर रहें,अमर रहें ,जय घोष कर नम आंखों से दी विदाई

एम एस खान की रिपोर्ट

शोहरतगढ़,18 नवंबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

आदर्श टीचर कॉलोनी शोहरतगढ़ निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी व शिवपति पी जी कॉलेज पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी ( 87 वर्षीय ) का निधन होने के बाद निवास स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी पार्टी दलों के लोगों के अलावा सम्भ्रांत नागरिकों तथा आम जनमानस का भीड़ गुरु जी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। सुबह के समय उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह ,प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस जवानों व राष्ट्रीय तिरंगा के साथ पहुंच कर पुलिस उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान देकर पार्थिव शरीर को विदा किया।

– लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुरेंद्र सिंह उर्फ गुरु जी को निधन उपरांत आदर्श टीचर्स कॉलोनी शोहरतगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पुलिस जवान व उपस्थित उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल

आदर्श टीचर्स कॉलोनी से शव यात्रा निकलते ही भारी संख्या में लोग गुरु जी अमर रहें अमर रहें का जय घोष करते हुए उनके अंतिम संस्कार के लिए बान गंगा नदी बैराज की ओर चल पड़े और लोगों ने उन्हें नदी तट पर नम आंखों से विदाई दी। गुरु जी को मुखाग्नि पुत्र के पी सिंह ने दी। 1991 में गुरु जी जनता दल पार्टी से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में आने के बाद से लगातार जनसेवा कार्य में जुटे रहे। लोकतंत्र रक्षक सेनानी के विशेष सहयोगी रहे लालता प्रसाद चतुर्वेदी , बेचई यादव, गंगा राम, विजय परशरामका ने कहा कि आज हम सभी ने अपने एक कुशल मार्गदर्शक व सहयोगी को खो दिया है। गुरुजी सदैव समाजवादी विचारधारा का पालन करते हुए लोगों को सच्चे समाजवाद और आपसी सौहार्द की मिशाल को बढ़ावा देने वालों में से एक रहे हैं। उनकी प्रेरणा से देश व समाज की के विकास कार्य को बढ़ावा मिल सकता है। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पांडेय, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लालजी यादव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी , भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता , अनिल अग्रहरि, निरंकार सिंह , प्रदीप पथर कट्ट , राजकुमार शाही, प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह ,डॉ एम एन सिंह, पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह, अम्बिका त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र सिंह , श्यामसुंदर चौधरी, वकार मोईज खान, मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, हरिराम यादव, विपुल सिंह, पूर्व प्राचार्य ए पी चन्द, अपूर्व श्रीवास्तव ,विक्रम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Loading