मोतीलाल वोरा के निधन से आहत हूँ, कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति:नर्वदेश्वर शुक्ल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल राजनीति

सग़ीर ए खाकसार

सिद्धार्थ नगर,21 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट


गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोती लाल वोरा के निधन पर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


सिद्धार्थनगर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि  वरिष्ठ कांग्रेस नेता  मोतीलाल वोरा  के निधन से आहत हूँ। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर देश व कांग्रेस पार्टी की भरपूर सेवा की। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।


वोरा के बेहद बेहद करीबी रहे श्री शुक्ल ने कहा कि  मोती लाल वोरा  के निधन से कांग्रेस पार्टी और देश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नही है।मैं इस महामानव के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से विनती करता हूँ।

Loading