पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

बलरामपुर/सिद्धार्थ नगर,25 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट टीम


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को  सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर ज़िले सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।उनके राजनीतिक कर्म स्थली उत्तर प्रदेश के बलरामपुर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती बलरामपुर  जिले मे सुशासन दिवस के तौर पर मनाया गया।इस मौके पर प्रत्येक विकास खंडो पर मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जहाँ मौजूद 500 किसानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण सुना।सदर विकास खंड परिसर मे आयोजित मेले का शुभारंभ विधायक बल्टूराम ने दीप प्रज्जवलित और श्री बाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

सुशासन दिवस पर विधायक केलाशनाथ शुक्ला,शैलेश सिंह शैल,राम प्रताप वर्मा ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रो के विकास खंडो मे आयोजित किसान मेलो को सम्बोधित किया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी उपस्थित किसानो को दी।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी मनजीत  कुमार ने बताया कि जिले मे किसान ऋण मोचन योजना के तहत 44,088 कृषको का 264.96 करोड रुपया माफ किया गया है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2,53,679 किसानो को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रूपया दिया जा रहा है।किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 255 करोड की धनराशि किसानो के खातो मे ट्रांसफर की जा चुकी है।

सिद्दार्थ नगर जिले के बढनी में सुशासन दिवस पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन


सिद्धार्थनगर जिले से मिली खबरों के मुताबिक 25 दिसम्बर2020 दिन शुक्रवार को विकास खंड बढ़नी में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन  ब्लॉक संयोजक विनय त्रिपाठी की  देख- रेख में किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई  जीवन,उनके आदर्शों एवं उनके नीतियों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि साधना चौधरी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी ने मोदी सरकार की कार्यों  एवं किसानों के  हित के लिए लाई गई योजनाओं के बारे में किसानों को बताया,तथा उनसे संवाद किया, और बताया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों की समस्याओं को दूर करने हेतु प्रयासरत है, इस दिशा में सरकार ने  किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, जैसी कई योजनाएं चलाकर किसानों को लाभ प्रदान कर रही है। सभी किसान को उन्नति वा वैज्ञानिक तरीके से खेती कैसे करें इसके लिए जानकारी दी गई ।साथ ही दो- दो पन्ने के छपे पम्पलेट दिए गए वा पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना का कैलेंडर भी दिया गया। कार्यक्रम में एडियो एजी -राज पाल सिंह,प्रावर्धिक सहायक- रामसेवक यादव,विक्रम, रवि तोमर,महेंद्र वर्मा,संदीप वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर- आदित्य चौधरी,ग्राम प्रधान अजय पाण्डेय , सिद्धार्थ शंक पाठक,आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading