बढ़नी:स्व.सुभाष गुप्ता के व्यक्तित्व को भुलाया नहीं जा सकता:साधना चौधरी

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति


श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन


सग़ीर ए खाकसार

बढ़नी, सिद्धार्थनगर,07 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट


हियुवा नेता व देवीपाटन मंडल प्रभारी स्व.सुभाष गुप्ता की स्मृति मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसमे जिले के  भाजपा व हिन्दू युवा  वाहिनी के नेताओं ने सुभाष गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।


नगर पंचायत  बढ़नी के गोला बाजार में बृहस्पतिवार को दोपहर में नगर के व्यापारियों/भाजपा  दुआरा शोक ,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पिछले दिनों एक सड़क हादसे में नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि व हियुवा देवी पाटन मण्डल प्रभारी स्व० सुभाष गुप्ता, उनकी पुत्री स्व० रिंकी गुप्ता, परिवार सदस्य स्व०अनीता गुप्ता  और स्व० पवन दूबे निवासी ग्राम गौहनियां के असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त की गई।


                       श्रद्धाजंलि सभा में बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी ने हिंदुओं में अलख जगाने वाले महामानव कि संज्ञा देते हुए कहा कि स्व.सुभाष गुप्ता के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है।वो जन प्रिय थे।उनमें सांगठनिक क्षमता थी ।वो कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते थे।श्रीमती चौधरी ने कहा कि  स्वर्गीय सुभाष गुप्ता के व्यक्तित्व को भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा नेता त्रियुगी अग्रहरि ने कहा कि स्व. सुभाष गुप्ता  विचारों के धनी थे,वो कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टियों के लोगों का भी राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान करतें थे। कौन सा आवश्यक काम कहां करना है, इसे लेकर सदैव चिंतित रहते थे।


वक्तागण  स्वर्गीय सुभाष गुप्ता के राजनीतिक सफर की चर्चा के साथ उनकी यादों को बयान करते हुए कई बार भावुक भी हो गए।  नगर में किसी प्रकार की कठिनाई व समस्या आने पर वे ढाल के रूप में नागरिकों के हितार्थ सदैव खड़े रहते थे। वक्ताओं ने  कहा कि आज स्व सुभाष गुप्ता जी की केवल स्मृति शेष ही रह गयी। लोग उनके द्वारा किये गये कार्यो को हमेशा हमेश याद करेंगें। नगर के विकास व हर नागरिक व व्यापारियों की सुरक्षा की चिन्ता वे हमेशा करते रहे।


श्रद्धांजलि सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष  रामकुमार कुंवर ,पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी , सिद्धार्थ पाठक ,आदि ने संबोधित किया।आयोजक सुनील अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्व.सुभाष गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।  संचालन नेशनल  कमेंटेटर व शिक्षक जुग्गी राम राही ने किया।
श्रद्धांजलि सभा मे कन्हैया मित्तल अध्यक्ष व्यापार मन्डल, अजय सिंह हियुवा नेता ,अनील अग्रहरि ,विनय अग्रहरि, प्रभात तिवारी , राजन गुप्ता , ,वृजेश पाठक  , गोपाल रौनियार ,जीतेन्द्र गुप्ता ,,पाटेश्वरी अग्रहरि ,संजय जयसवाल ,राम कुमार  अग्रहरि ,अंचल गुप्ता अखिलेश गुप्ता  ,मुकेश मिश्र,रामकुमार गुप्ता , ,प्रभात त्रिपाठी सहित  भारी संख्या में व्यापारी  और आम जन मौजूद रहे।

Loading