बलरामपुर:-जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह का निष्कासन वापस, भाजपा में हुई शामिल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर भारत राजनीति

बलरामपुर,29मई।इण्डो नेपाल पोस्ट


गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के भाई कई बार जिला पंचायत सदस्य रहे मिथिलेश कुमार सिंह की पत्नी रेनू सिंह का भाजपा से निष्कासन रद्द कर दिया गया है।उनके भाजपा में फिर वापस किए जाने की घोषणा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने किया।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह की भाजपा में वापसी करके भाजपा में शामिल कर लिया गया है।

Loading