शोहरतगढ़:-शोक सभा में नगर पंचायत लिपिक जगदम्बिका को याद कर नम रहीं सबकी आँखे, दी गयी श्रद्धाजंलि

समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर,08 जून।इण्डो नेपाल पोस्ट

नगर के चौक बाजार निवासी व नगर पंचायत शोहरतगढ में लिपिक पद पर कार्यरत जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर मंगलवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा कार्यक्रम का संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने स्वर्गीय जगदंबिका त्रिपाठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जनप्रिय और नेक दिल इंसान थे। कई वर्षों से नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कस्बे के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि आज वह हमारे बीच में अब नहीं हैं। वे हमेशाहमेश नगरवासियों के ह्रदय में बसे रहेंगें। भाजपा नेता व समाजसेवी राम उजागिर तिवारी ने उनके कार्यकुशलता की सराहना की है।

मनोनीत सभासद रविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय जगदम्बिका त्रिपाठी का मार्गदर्शन समय-समय पर हम सभी को मिलता रहा। हम सभी छात्र जीवन से ही बड़े भाई की तरह उनके क्षत्रछाया में रहे। लोग बड़कऊ तिवारी के नाम से भी उन्हें प्यार से बुलाते थे। अब हम लोगों ने अमूल्य व अद्भुत रत्न खो दिया है। साथ ही कहा कि वे नगर के लोगों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उनका समाधान करते थे।

मनोनीत सभासद कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि तिवारी जी का निधन से कस्बे को गहरा आघात पहुंचा है लगता है मानो मनुष्य का जीवन मिट्टी का खिलौना है। किशोरी लाल गुप्ता, सभासद मनोज गुप्ता, बाबूजी अंसारी, अफसर अंसारी आदि लोगों ने भी उनके कार्यो को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


शोक सभा के दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता सहित कस्बे के दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, वकार मोईज खान, विकास त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, बाबूजी अंसारी, संजीव जायसवाल, सोनू निगम, विष्णु उमर, के पी सिंह, नीलेश चौधरी, रवि अग्रवाल, राजदेव पटवा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Loading