राष्ट्रीय स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष बनाये गए डॉ राज नरायन उपाध्याय

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नं 9 रामजानकी मंदिर वार्ड के निवासी व सेक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. राज नरायन उपाध्याय (राजन) को राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


राष्ट्रीय स्नातक संघ पूरे भारत मे उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज मे रचनात्मक कार्य करने हेतु पाथेय प्रदान करता है जिसका लक्ष्य है कि शिक्षित युवा देश और समाज को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान करे। विगत कई वर्षों से बढ़नी क्षेत्र में डॉ राज नरायन उपाध्याय ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में अपना सक्रिय योगदान दिया। वर्तमान में डॉ उपाध्याय यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, श्रीरामलीला मैदान रामलीला समिति के महामंत्री और आरएसएस में बढ़नी खंड के कार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और पूर्व में सीमा जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख रहे।


राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ. राज नरायन उपाध्याय को उपनगर बढ़नी के रंजीत श्रीवास्तव (रानू), दिनेश मिश्र, शम्भू त्रिपाठी, विकास सिंह, राजेन्द्र सिंह सलूजा (बिल्लू), सभासद संजय जायसवाल, राजकुमार अग्रहरि, राजेन्द्र गुप्ता, यूथ हॉस्टल के चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय जायसवाल, पवन जायसवाल, अंचल मद्धेशिया आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

Loading