जफ़र आलम बने ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक शोहरतगढ़ अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

एम एस खान

सिद्धार्थनगर, 25 जून। इण्डो नेपाल पोस्ट

जनपद के विकास भवन सभागार में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार 24 जून को हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और ग्राम प्रधान के सम्मान व सुरक्षा सहित तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा , मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी , जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा , जिला संरक्षक श्याम नारायन मौर्य की मौजूदगी में जफर आलम ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत रमवापुर खास , विकास खण्ड- शोहरतगढ़, जिला- सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार मिश्र के तरफ से मनोनयन पत्र देकर शोहरतगढ़ ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई। जफ़र आलम को प्रधान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर ब्लॉक शोहरतगढ़ के भारी संख्या में ग्राम प्रधानों ने प्रसन्नता जतायी है।

मनोनयन उपरान्त जफ़र आलम ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी को सौंपा है, उसे जिम्मेदारी पूर्वक ईमानदारी के साथ निर्वहन करने, संगठन के मूल भावनाओं के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने और सहयोगियों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा। जफ़र आलम के प्रधान संगठन का शोहरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर अब्दुल अजीज, शकील अहमद, मोहम्मद आसिम नैयर आदि लोगों ने बधाई दी।

Loading