बलरामपुर-भाजपा सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय को सौंपी गई सोशलमीडिया की कमान, बनाये गये जिला संयोजक

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

सग़ीर ए खाकसार

बलरामपुर,1 जुलाई।इण्डो नेपाल पोस्ट

2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना खेमा मजबूत करने में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग के अलग-अलग पदों को लिए नामों की घोषणा करने के बाद बुधवार को प्रदेश संगठन द्वारा क्षेत्रवार विभिन्न जनपदों के सोशलमीडिया विभाग के जिला संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई ।

जनपद बलरामपुर से पार्टी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रमुखता से देख रहे भाजपा सह-मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय को भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की कमान सौंपी गई है उन्हें भाजपा बलरामपुर के सोशलमीडिया विभाग का जिला संयोजक बनाया गया है उनके साथ अंशुमान शुक्ला व देवेन्द्र वर्मा को सोशलमीडिया विभाग का सह संयोजक बनाया गया है । बुधवार शाम को संदीप उपाध्याय को भाजपा सोशलमीडिया विभाग का जिला संयोजक बनाये जाने के बाद विभिन्न सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाइयाँ दी जाने लगी ।

सूचना प्राप्त होने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, विधायक सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैंसड़ी विधायक शैलेष सिंह ‘शैलू’, मीडिया प्रभारी डी. पी. सिंह “बैस”, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, रमेश जायसवाल, आद्या सिंह, जन्मेजय सिंह, दयाराम प्रजापति,
जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, वरूण सिंह ‘मोनू’, रवि मिश्रा, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, राजेश वर्मा, राम प्रसाद सिंह, सूरज सोनकर भाजपा नेता डॉ अजय सिंह ‘पिंकू’, पंकज श्रीवास्तव, शिव कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा ललिता तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, अंशुमाली भारतवंशी, आलोक रंजन, सौरभ, नीरज, तुहिन सहित विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनपद के गणमान्य लोगों, मित्रों, परिजनों, गुरजनों द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ दी गई । नवीन दायित्व मिलने पर संदीप उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र व जिला संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने अंशुमान शुक्ला व देवेंद्र वर्मा को सोशलमीडिया विभाग का सह संयोजक बनाये जाने की शुभकामना दी और कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में वो अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा भाव से करेंगे ।

Loading