सपाईयों ने धरना देकर भाजपा सरकार को जमकर कोसा,बैलगाड़ी से यात्रा कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

मौजूदा सरकार से मजदूर, व्यापारी, किसान, बेरोजगार सब हैं परेशान -मो0 जमील सिद्दीकी

आगामी विधान सभा चुनाव में जनता तानाशाही भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी-पूर्व सांसद आलोक तिवारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व प्रमुखों के चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या -उग्रसेन प्रताप सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी

चौधरी निसार अहमद

शोहरतगढ़,16 जुलाई। इंडो नेपाल पोस्ट

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह , विधानसभा शोहरतगढ़ पूर्व प्रत्याशी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी, पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, प्रदेश सचिव युवजन सभा व जनपद प्रभारी राकेश कुमार , सपा नेता वीरेन्द्र तिवारी, जुबैदा चौधरी,मोहम्मद इब्राहिम, निज़ाम अहमद,जावेद अहमद ,शकील अहमद, चौधरी जाकिर हुसैन , जुबैदा चौधरी, अफरोज आलम, ख़ुर्शीद आलम, प्रदीप कुमार पत्थर कट्ट, यार मोहम्मद, निजाम अहमद ,मुरलीधर मिश्र ,मनेंद्र मशाल, धीरेंद्र यादव ,वकील अहमद ,महबूब आलम , बनवारी लाल गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मोहब्बत अली, मोहम्मद इब्राहिम, सोनू सिंह ,रवि चौधरी, रामू यादव,बनवारी गुप्ता,अबूबकर, खलकुल्लाह आदि सहित भारी संख्या में सपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

धरने को संबोधित करते हुए विधानसभा शोहरतगढ़ पूर्व प्रत्याशी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकीने कहा कि प्रदेश की जनता गुंडाराज के लिए भाजपा की सरकार नहीं बनाई थी। जनता अब समय का इंतेज़ार कर रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सभी को भाजपा के विरुद्ध एकजुट होने की जरूरत है। आज मजदूर, व्यापारी, किसान, बेरोजगार सब परेशान हैं।डीजल, पेट्रोल, खाद्य पदार्थों की मंहगाई आसमान छू रही है।भ्र्ष्टाचार का हर जगह बोलबाला है। तहसील, थाना पर जनता को सही ढंग से न्याय नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार फिर से लाने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं।

पूर्व प्रमुख व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व प्रमुखों के चुनाव में जो गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज में हुई है उसकी कोई कल्पना नहीं थी। हाल ही में प्रमुख पद के नामांकन के समय विपक्ष के प्रत्याशी, प्रस्तावकों,महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना,अभद्रता औरपूर्व राज्यसभा सदस्य पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे के साथ धक्का-मुक्की और उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश किया। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव मे सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए विपक्ष के साक्षर जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जबरन हेल्पर लगाकर वोट डलवाए गए, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही। मतदान से पूर्व जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को डराया धमकाया गया तथा जबरन प्रलोभन देकर भाजपा के पक्ष में वोट देने पर बाध्य किया गया। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष का कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रही थी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारीने कहा कि जनता आगामी विधान सभा चुनाव में खुद फैसला करते हुए तानाशाही भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य करेगी। धरने के उपरांत बैलगाड़ी से यात्रा कर भाजपा के सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर 16 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह को सौंपा।

Loading