डुमरियागंज-जनता का विश्वास खो चुकी है प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ;-काजी सुहेल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

कांग्रेस पार्टी ने सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के विरुद्ध डुमरियागंज में निकाली पदयात्रा, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा पर लगाया पूजीपतियों को मालामाल और लाभ पहुंचाने का आरोप

हाशिम रिजवी/ सुहेलअहमद

सिद्धार्थनगर,10अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीडन एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में तिलगडिया से बेवां चौराहा तक ” भाजपा गद्दी छोडो ” के नारे के साथ पैदल मार्च निकाला जो तिलगडिया से प्रारंभ होकर बेवां पुलिस बूथ, पेट्रोल पंप होते हुए वापस बेवां पुलिस बूथ पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया।


सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पाण्डेय ने कहा कि जबसे केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया । कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है महिला उत्पीडन की घटनाएं आम हो गई है इसलिए आज हम कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भाजपा गद्दी छोडो नारे के साथ पद यात्रा कर यह संकल्प लिया है कि 2022 में इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।जिला महासचिव मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डा• मोहम्मद वासिफ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है और बडी आशा भरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी की तरफ देख रही है 2022 में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।


इस दौरान मोहम्मद हमजा, फैजान अहमद, रियाज मनिहार, काजी इजहारुल हक, अमित त्रिपाठी, मुकेश चौबे, आसिफ रिज़्वी, अमरजीत, सुबराती, अर्जुन कन्नौजिया, पृथ्वी राज पांडेय, फरहान अहमद, अशोक गुप्ता, जईम अब्बास सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading