नेपाल-कृष्णनगर में जलजमाव बनी गंभीर समस्या, आवागमन में हो रही है दुश्वारी

ताज़ा खबर नेपाल विदेश

राहुल मोदनवाल

कृष्णनगर,कपिलवस्तु,16 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

भारत नेपाल सीमा पर स्थित कपिलवस्तु के कृष्णानगर नगर पालिका वार्ड नंबर दो  में जल भराव एक गंभीर समस्या बन गयी है।मूसलाधार बारिश के बाद यह समस्या और भी गंभीर हो गयी है।नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


‌खबरों के मुताबिक कई धार्मिक स्थल भी जलमग्न हो गए हैं।कुछ स्कूलों के आसपास भी जलभराव एक समस्या बनी हुई है।नगर में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोग कई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं।धार्मिक स्थलों के आसपास जलभराव होने से लोगों को पूजा पाठ व उपासना में भी दिक्कत हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने सबंधित निकाय से अतिशीघ्र इस समस्या के समाधान की मांग की है।

Loading