लगती हैं देखने में कमजोर चूड़ियां,— ग़ज़ल के जरिए महिलाओं में जलायी गयी जागरूकता की अलख, मेगा इवेंट रक्षा उत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 19 अगस्त। इंडो नेपाल पोस्ट

थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट गांव में वृहस्पतिवार को सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मेगा इवेंट रक्षा उत्सव मनाया गया। जिसमें महिला आरक्षी प्रियतमा, सोनम गुप्ता, बंदना, संगीता सिंह एवं शिखा सिंह द्वारा महिला से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम, महिला हेल्प डेस्क एवं थाने पर पीड़ित महिलाओं के आने पर की जाने वाली कार्रवाई तथा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी को साझा किया।

कार्यक्रम में फरियाद लेकर पहुंची एक काल्पनिक महिला अंजलि के रूप में आयी पीड़िता की समस्या को कैसे और किस व्यवहार से पेश आकर पुलिस को हेल्प डेस्क पर सुनना चाहिए , इस पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर जानकारी दी। साथ ही हेल्प डेस्क पर डरी, सहमी एक अन्य पीड़िता के चोटिल हालत में पहुंचने पर प्राथमिक उपचार और उसे साहस व धैर्य रखनेका डेमो भी महिला आरक्षी द्वारा करके दिखाया गया।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर अंजलि, आशा बहू , अनुराधा के अलावा न्यू पब्लिक स्कूल महमूद वाग्रांट के बच्चे कुमारी अंजनी, कुमारी कलावती, पुष्पा, लीलावती एवं शकीरा खातून ने भी महिलाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं को लेकर उत्सव में अपने विचार को रखा। महिला आरक्षी वन्दना ने मेगा इवेंट रक्षा उत्सव
उत्सव में लगती है देखने में कमजोर चूड़ियां बेटी घर की शान हैं आदि गीतों को गाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कहा कि महिलाओं में अपार साहस है, शक्ति है, हुनर है , कार्य करने की जज़्बा है,इसे सही तौर तरीकों से इस्तेमाल करने की जरूरत है। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महत्वपूर्ण नम्बर 1090,1098, 181,1076,112,108,102 आदि के उपयोग करने की जानकारी दी गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सरकार और पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्त्रियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा।बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Loading