हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तालीमी बेदारी ने किया वर्चुअल सेमिनार का आयोजन

उत्तर प्रदेश खेल ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

लखनऊ,30 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त के मौके पर तालीमी बेदारी इंडिया दुआरा आयोजित वर्चुअल सेमिनार खेल में युवाओं का भविष्य पर यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेश दुबे ,यूपी ओलिम्पिक संघ के जॉइंट सेक्रेटरी सुनील तिवारी,यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा ,फुटबाल के पूर्व खिलाड़ी अमित उपध्याय(कनाडा),अख्तर हुसैन दुबई,यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के कोषयध्यक्ष मु इब्राहिम,शमीम अख्तर अंसारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

मुख्यातिथि के रूप में हॉकी और फुटबाल के अंतर्राष्ट्रीय कमेंटेटर अशोक गुप्ता ने भाग लिया।संचालन सग़ीर ए ख़ाकसार और अध्यक्षता डॉ वसीम अख्तर ने किया।
वर्चुअल सेमिनार में निहाल अहमद,कमरुल चौधरी,राजेश पांडेय,मुस्तन सेरुल्लाह आदि उपस्थित रहे।

Loading