नेपाल-इंतेखाब खान नेकपा(एकीकृत समाजवादी)कृष्णनगर के नगर अध्यक्ष चुने गये,लोगों ने दी बधाई

ताज़ा खबर नेपाल राजनीति



सिद्धार्थनगर,3सितंबर।इण्डो नेपाल पोस्ट

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल की अगुवाई वाली  नेपाल  कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी)के  कृष्णनगर ,कपिलवस्तु  के युवा  व तेजतर्रार नेता इंतेखाब अहमद खान कृष्णनगर नगर के निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए हैं।इंतेखाब के नगर अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


जनता समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अकरम पठान,राष्ट्रीय मदरसा संघ के महासचिव मौलाना मशहूद खान नेपाली,माओवादी केंद्र के नगर अध्यक्ष जावेद आलम खान, इस्लाम खान ,अशोक अग्रहरि,राशिद मिर्ज़ा,जगन्नाथ गुप्ता,इण्डो नेपाल सामजिक मंच के राष्ट्रीय सचिव इक़रार खान,बृजलाल यादव,आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading