सिद्धार्थनगर-शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक मुस्तन सेरुल्लाह हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

सिद्धार्थनगर,6 सितंबर।इण्डो नेपाल पोस्ट

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जयंती शिक्षक दिवस  05 सितम्बर 2021 को जनपद सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में  आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।


अतिथि कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर विधायक  श्याम धनी राही, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल  गोविंद एस राजू, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ  पुलकित गर्ग, जिला विद्यालय निरीक्षक  अवधेश नारायण मौर्य, बीएसए  राजेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, जिला महामंत्री  योगेंद प्रसाद पांडेय आदि लोगों के करकमलों से प्रशस्ति-पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) उ प्र जय प्रताप सिंह, वाइस चांसलर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु   हरि बहादुर श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार  जय प्रकाश, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार रस्तोगी, प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।


मुस्तन सेरुल्लाह के सम्मानित होने पर मु इब्राहिम,राकेश तिवारी,आलोक श्रीवास्तव,रवि शुक्ला,सलमान हिंदी,आज़ाद फ़ैज़ी,राजीव त्रिपाठी, निसार खान,जावेद खान,इरशाद अहमद,अवधेश गुप्ता,दिनेश मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

Loading