सिद्धार्थनगर-जनसभा की भीड़ संकेत दे रही है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता ने बना लिया है मन -नरेश उत्तम पटेल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

अवाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार को अब पुनः देखना चाहती है-जमील सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर,10 सितम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट

गुरुवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में पहुंचने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित सिरवत चौराहा पर पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों के साथ स्वागत किया गया।

सपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीराम यादव व पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चांदी का मुकुट व प्रतीकात्मक साइकिल भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के कारनामों को देख लिया है इनके धोखा बाजी और फरेब को जनता भली भांति समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता इनसे सावधान रहें और मतदाता सूची के साथ-साथ दिव्यांग जनों को फॉर्म भरने के लिए तत्पर हो जाएं , ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार अच्छे सीटों से जीत हासिल करते हुए प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बन सके।

शोहरतगढ़ के इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों के लिए न तो कोई उद्योग है और न बाढ़ के दिनों जनता के आवश्यकता अनुसार सरकार मदद कर रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि जनता ने पूरे मनोयोग से सरकार बदलने को ठान लिया है। आप सबके सहयोग और तत्परता के बल पर अखिलेश यादव की सरकार एक बार पुनः बनेगी।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उ प्र शासन माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, अखिलेश के0 , काका प्रसाद , शनि यादव, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, अजय चौधरी, चिनकू यादव व पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता ने प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर अगली सरकार सपा की बनाने का संकेत दे दिया है। भाजपा सरकार ने अपने वायदे से मुकर कर जनता को गुमराह करने का काम लगातार किया है और कर रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सब परेशान हैं।


सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि शोहरतगढ़ की अवाम ने सरकार को बदलने का फैसला लेते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार को अब पुनः देखना चाहती है। प्रदेश में भ्र्ष्टाचार ,मंहगाई, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं , विकास कार्यों को गति देने के लिए भाजपा सरकार को बदलना होगा। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ में आवश्यकता अनुसार विकास कार्य नहीं हो सका। गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने और हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वालों को जनता अबकी बार खुलकर जवाब देगी।


जनसभा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव, शफीक अहमद, संजीव जायसवाल, राम अवतार यादव,जिला सचिव रिजवान अहमद,सूरज भास्कर, जिला सचिव छात्र सभा वक़ार मोइज़ खान ने भी सम्बोधित कर सम्बोधित कर अखिलेश की सरकार और विधानसभा शोहरतगढ़ में मोहम्मद जमील सिद्दीकी के हाथों को मजबूत करने की भरपूर आवश्यकता है। जनसभा का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरीराम यादव ने की।
इस दौरान सुजीत सिंह, जावेद अहमद खान, शकील अहमद शाह, विभा शुक्ला, पप्पू खान, सभासद मोहम्मद आलम, शफीउल्लाह, मोहब्बत अली ,सहाबुल,, मुश्ताक़ अहमद, मनोज यादव, बबलू ,खान,फिरोज आलम, हैदर अली, अतीउल्लाह, दिनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Loading