सग़ीर ए ख़ाकसार बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल के मंडल मंत्री,लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पर्यटन पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल शिक्षा समाज

सिद्धार्थनगर,21 सितंबर।इण्डो नेपाल पोस्ट


  विभिन्न समाजसेवी ,शैक्षणिक ,व खेलकूद संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार  सग़ीर ए खाकसार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल का मंडल मंत्री मनोनीत किया गया है।खाकसार के ग्रपए के मंडल मंत्री बनाये जाने पर खेल प्रेमियों,सामजिक कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियो ने शुभकामनाएं  व बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


सग़ीर खाकसार फिलवक्त देश मे शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी के प्रदेश अध्यक्ष ,जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सह संयोजक व जिला ओलम्पिक संघ सिद्धार्थ नगर के संयुक्त सचिव हैं।वो बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में एक विद्यालय का भी संचालन कर रहे हैं।वो अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।

ख़ाकसार ने  करीब ढाई दशक पहले  पत्रकारिता की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी।जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू व नामकरण महात्मा गांधी ने किया था।बाद में वो हिन्दुस्तान अखबार से लम्बे समय तक जुड़े रहे। राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं।वो अकाशवाणी गोरखपुर व दूरदर्शन पर वार्ताकार के रूप में आमंत्रित किये जाते हैं।फिलहाल इण्डो नेपाल पोस्ट नाम के वेब पोर्टल का संचालन कर रहे हिअ।
ग्रपए के मंडल मंत्री बनाये जाने पर राजेन्द्र नाथ तिवारी,डॉ संजय द्विवेदी,अवधेश तकुमार सिंह,,बलराम त्रिपाठी, मज़हर आज़ाद,के डी सिद्दीकी,आलोक श्रीवस्तव,राजेश पांडेय,मुस्तन सेरुल्लाह,रितेश बाजपेयी, नफासत रिज़वी,दुर्गेश ओझा,चंदा लाल,आदि ने खाकसार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।

Loading