सग़ीर ए ख़ाकसार बने वीमेन एम्पावरमेंट  फाउंडेशन सिद्धार्थनगर जिले के को- ऑर्डिनेटर,लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल शिक्षा समाज


  सिद्धार्थनगर,13 अक्टूबर।इण्डो नेपाल पोस्ट

विभिन्न समाजसेवी ,शैक्षणिक ,व खेलकूद संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार  सग़ीर ए खाकसार को वीमेन एम्पावरमेन्ट फाउंडेशन सिद्धार्थनगर जिले का को ऑर्डिनेटर बनाया गया है।फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट पूर्व आई पी एस अधिकारी रतन कुमार श्रीवास्तव ने ख़ाकसार को ऑर्डिनेटर नामित करते हुए आशा की है कि महिला सशक्तिरण को मजबूत बनाने व महिलाओं के कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में जागरूक करने सकरात्मक भूमिका निभाएंगे।


खाकसार के को- ऑर्डिनेटर बनाये जाने पर खेल प्रेमियों,सामजिक कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियो ने शुभकामनाएं  व बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सग़ीर खाकसार फिलवक्त देश मे शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी के प्रदेश अध्यक्ष ,जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सह संयोजक व जिला ओलम्पिक संघ सिद्धार्थ नगर के संयुक्त सचिव हैं।वो बलरामपुर जिले के पचपेड़वा में एक विद्यालय का भी संचालन कर रहे हैं।वो अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।

ख़ाकसार ने  करीब ढाई दशक पहले  पत्रकारिता की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी।जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू व नामकरण महात्मा गांधी ने किया था।वो फिलवक्त इण्डो नेपाल पोस्ट नाम से एक वेबपोर्टल का भी संचालन कर रहे हैं ।आकाशवाणी व दूरदर्शन पर बतौर वार्ताकार आमंत्रित किये जाते हैं।देश के राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर उनके लेख प्रायः प्रकाशित होते रहते हैं।


फाउंडेशन के को ऑर्डिनेटर बनाये जाने पर  डॉ संजय द्विवेदी,इंजीनियर इरशाद अहमद खान,अब्दुल मोईद खान,मो जमील सिद्दीकी, मु इब्राहिम ,निज़ाम अहमद,जमाल अहमद,अखिलेश श्रीवास्तव, शमसाद अहमद,शमीम अख़तर अंसारी,डॉ वसीम अख्तर,निहाल अहमद,अवधेश कुमार त्रिपाठी,बलराम त्रिपाठी,आलोक श्रीवास्तव ,मुस्तन सेरुल्लाह,,चंदा लाल,आदि ने खाकसार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading