बलरामपुर:-सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपाईयों ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

साबिर अली

बलरामपुर,10 नवम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर आगमन पर सपा कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष परशुराम की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हूए महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।सपा सरकार बनी तो महिला सुरक्षा,उनके सम्मान और रोजगार के लिए नई योजनाएं चलाई जाएंगी।भाजपा शासन में बंद की गई योजनाओं को दोबारा शुरू कराया जाएगा।

लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में एक-एक वोट का हिसाब रखें। महिलाओं को बूथ तक लाने और मतदान कराने की जिम्मेदारी संभाले ताकि 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

पूर्व मंत्री डा एसपी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार में एक ओर महिलाओं के हत्या,अपहरण एवं लूट की घटनाएं बढ़ी हैं तो दूसरी तरफ महंगाई की मार पड़ रही है।सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि सपा सरकर बनने पर समाजवादी पेंशन योजना लागू किया जाएगा।

महिलाओं को अधिक से अधिक सम्मान दिया जायेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहू को उचित वेतन का व्यवस्था कराए जाएगा महिला शिक्षा मित्रों को अध्यापक का दर्जा दिलाया जाएगा।सभा में उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।

इसी क्रम में पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खा,पूर्व विधायक जगराम पासवान,ओंकार नाथ पटेल,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान जिलाध्यक्ष महिला सभा शबाना खान ने कहा कि महिलाओं की लामबंदी से प्रदेश में सपा सरकार बनेगी सपा सरकार बनने के बाद महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा अधिक से अधिक महिलाएं समाजवादी से जुड़कर 2022 में सपा सरकार बनाएं उत्तर प्रदेश के युवा हृदय सम्राट अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एसपी यादव जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा,पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खां,महिला सभा राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान,पूर्व विधायक जगराम पासवान,ओंकार नाथ पटेल,महिला सभा ज़िलाध्यक्ष शबाना खान,पूर्व व्लाक प्रमुख शफीक अहमद,महेन्द्र विक्रम अकेला संगठन के सभी पदाधिकारी सहयोगी संगठन के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष,पूर्व विधायक गण,पूर्व ब्लाक प्रमुख गण सहित सपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading