कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

— सहारा इंडिया और पर्ल्स ग्रुप पर गरीबों का पैसा हड़पने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप

एम एस खान

शोहरतगढ़,08 जनवरी। इण्डो नेपाल पोस्ट

तहसील परिसर में शुक्रवार को भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की तथा सहारा इंडिया और पर्ल्स ग्रुप पर गरीबों का पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए उनके कारनामों का विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित विभिन्न मांगों सम्बन्धी ज्ञापन तहसीलदार धर्मवीर भारती को सौंपा।


कांग्रेस नेता डॉ सरफराज अंसारी के साथ तहसील परिसर में भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर काफी देर तक भाजपा सरकार के नाकामियों को उजागर करते हुए विरोध में नारेबाजी की। सहारा इंडिया और पर्ल्स ग्रुप पर गरीबों का पैसा हड़पने का आरोप भी लगाया।


डॉ सरफराज अंसारी ने कहा की भाजपा सरकार के कारनामों को जनता भली-भांति समझ चुकी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान हैं। किसानों की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेसी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनसमस्याओं का सही ढंग से निदान और देश के विकास को बेहतर तरीके से कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी सहारा इंडिया और पर्ल्स ग्रुप द्वारा निवेशकों/ ग्राहकों का जमा धन निकलवाने को लेकर प्रदेश व्यापी अभियान चलाया गया है। ग्रुप के बैंकों में छोटे-छोटे दुकानदार, रेहड़ी, ठेला-पटरी चलाने वाले गरीब, मध्यम वर्गीय मजदूर, घरेलू काम करने वाली महिलाओं ने किश्तों में दस रुपये से लेकर सैकड़ों रुपये तक का आरडी खाता खुलवाया। लोगों ने फिक्स डिपॉजिट भी किया। लेकिन मियाद पूरी होने के बावजूद उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेसी नेता अधिवक्ता अब्दुस्सलाम, रंजना मिश्रा, दीपक यदुवंशी, धर्मराज सिंह, भान दत्त शुक्ला, अल्ताफ हुसैन, परवेज अंसारी, अनिल यादव, एजाज़ अंसारी, नफीस चौधरी, बबलू, भोनू , चन्द्र प्रकाश, अब्बास, सिप्पू , फ़खरे आलम, चीनक राम, तीरथ बाबु , जफ़र आलम , फहद अंसारी, मोनू, असलम, सलमान खान, आकाश उपाध्याय, मोहम्मद अली आदि शामिल रहे |

Loading