विधायक विनय वर्मा ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले हर बच्चा पहुंचेगा स्कूल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति शिक्षा समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 26 अप्रैल,2022। इण्डो नेपाल पोस्ट

ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर शोहरतगढ़ से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली बीआरसी परिसर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर व कमपोजिट विद्यालय नीबी दोहनी के बच्चों के साथ गड़ाकुल तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,राम जानकी मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लौटी।

बच्चे अपने हाथों में स्लोगन कोई ना छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे, हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे आदि स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा शिक्षा के माध्यम से मनुष्य अपना जीवन सुखमय बना सकता है। सभी बच्चे बिना किसी भेदभाव के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करें और सभी का नामांकन विद्यालयों में समय से हो जाए, यही हम सब का प्रयास होना चाहिए।

हर बच्चा स्कूल में पढ़ने के लिए जाएगा। सरकार भी बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए तमाम तरह की सुविधाएं बच्चों व अभिभावकों को उपलब्ध करा रही है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को चाहिए कि वे पूरे मनोयोग व जिम्मेदारी के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अपना योगदान दें।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामदास मौर्य, रमेश मणि त्रिपाठी, अभय कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह, मनीष सिंह, लालजी यादव, सुशील कुमार, ब्रह्मप्रकाश सिंह, तुलसीराम, महेश कुमार त्रिपाठी, एसआरजी अपूर्व श्रीवास्तव, डॉ सीमा श्रीवास्तव, एआरपी मुस्तन शेरूल्लाह, मनोज यादव, कल्पना, गरिमा श्रीवास्तव, रंजना सिंह, कृपाशंकर त्रिपाठी, पप्पू यादव, ,पप्पू सिंह, अमित कुमार चौधरी, महेश त्रिपाठी, संजीव कुमार, परमानंद श्रीवास्तव, शशि कपूर गौतम, उत्तम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Loading