पूर्व चेयरमैन कैलाशनाथ केडिया पंचत्व में विलीन,नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

उत्तर प्रदेश खेल ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

रविवार को उनके अंतिम दर्शन हेतु कृष्णा नगर व बढ़नी में उनकी शव यात्रा निकाली गई।लोगों ने नम आंखों से अपने पूर्व चेयर मैन को अंतिम विदाई दी।

निज़ाम अहमद

बढ़नी,ऐद्धार्थनगर,8 मई।इंडो नेपाल पोस्ट


नगरपंचायत बढ़नी के प्रथम चेयरमैन कैलाश नाथ केडिया अब हमारे बीच नहीं रहे।शनिवार की शाम को उनका निधन हो गया ।वो पिछले कुछ समय से बीमार थे ।लखनऊ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


रविवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जाया गया और उनका अंतिम संस्कार विधि विधान पूर्वक किया गया।कैलाश केडिया बहुत ही सरल स्वभाव के और सादगी पसंद थे।

खेल और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे ।खेल के प्रति बेहद लगाव के कारण वो जागृति स्पोर्टिंग क्लब से जुड़े और क्लब के कई बार अध्यक्ष व कई वर्षों तक संरक्षक भो रहे।


रविवार को उनके अंतिम दर्शन हेतु कृष्णा नगर व बढ़नी में उनकी शव यात्रा निकाली गई।लोगों ने नम आंखों से अपने पूर्व चेयर मैन को अंतिम विदाई दी।

उनके निधन पर प्रदीप गोयल, सिराज अहमद फारूकी, मो0 इब्राहिम, सभासद निज़ाम अहमद,  गोकुल चंद गोयल, मास्टर करम हुसैन इदरीसी ,जितेंद्र गोयल, सगीर ए खाकसार, जुग्गी राम ‘राही’, रामेश्वर प्रसाद कश्यप  के अलावा बढ़नी कृष्णानगर व दूर दराज के तमाम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading