बढ़नी में एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर बॉर्डर स्पेशल भारत

सग़ीर ए खाकसार

बढनी,सिद्धार्थ नगर,21 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जारहे अभियान के तहत बुधवार को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली।एस एस बी बढनी,एल सी एस कस्टम ,व पुलिस की संयुक्त टीम  ने  एक करोड़ ग्यारह लाख चालीस हजार रुपये मूल्य के अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय  तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब तीन बजे  सी समवाय एस.एस.बी. बढ़नी, एल.सी.एस.(कस्टम) व पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्टम रोड बढ़नी एस.एस. बी. चेक पोस्ट पर सूचना के आधार पर एक  नेपाली व्यक्ति नेपाल की तरफ से 2,228 ग्राम अफीम ले जाते हुए धर दबोचा। एस .एस .बी. की तरफ से सहायक उपनिरीक्षक सामान्य संजय कुमार, मुख्य आरक्षी सामान्य महेश कुमार त्रिपाठी, आरक्षी सामान्य विक्रम बहादुर सिंह, आरक्षी सामान्य अनुज कुमार ,आरक्षी सामान्य राजनाथ वर्मा, कस्टम विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार,  आ.आर.वी. सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक महेश सिंह मुख्य आरक्षी विजय यादव आरक्षी सुपर सिंह व आरक्षी मुलायम कुमार  शामिल हुए । पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम लाल बहादुर खत्री पुत्र स्वर्गीय गोमे खत्री उम्र 35 वर्ष निवासी गांव दुली , डाकखाना बनकी कोर्ट, थाना माकमा जनपद  रूकुम  प्रदेश (06) नेपाल बताया है।

Loading