पोखरे का कायाकल्प,अमृत सरोवर बनाने हेतु हुआ पूजन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पर्यटन पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति शिक्षा समाज

सरताज आलम


शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर,01 मई,2023!इंडो नेपाल पोस्ट

विकास क्षेत्र शोहरतगढ के ग्राम पंचायत लुचुइया के नडौरा गांव मे अमृत सरोवर के तहत पोखरे का सुन्दरीकरण के लिए सोमवार को विधि विधान से पूजन किया गया।

भूमि पूजन के समय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा.पवन ने कहा कि जिस तरह मेरे गांव लुचुइया शिवमंदिर पर स्थित पोखरे का कायाकल्प हो कर एक अच्छे सरोवर के रूप मे विकसित हुआ है। उसी तरह नडौरा गांव के पूरब स्थित पोखरे का सुन्दरीकरण करके एक अच्छा अमृत सरोवर बनाया जायेगा।

पोखरे की सुन्दरीकरण को लेकर ग्रामीण काफी खुश है। बरसात के वजह से पोखरे के चारो तरफ बहुत ज्यादा कटान हो गया है जिसके लिए चारो तरफ सुन्दर बन्धे का निर्माण करना जरूरी है।

ग्रामीणो ने बताया कि पहले गांव के लोग इसी पोखरे मे स्नान करते थे,गांव मे कोई भी मांगलिक कार्य हो तो गांव के लोग इस पोखरे तक आते है।

इस पोखरे के कायाकल्प से गांव का सम्मान बढ़ेगा। गांव के बडे बुजुर्ग जगदीश उपाध्याय के हाथ से पंडित ने विधि-विधान से पूजन करवाया और पोखरे के सुन्दरीकरण का कार्य शुभारंभ किया गया

इस दौरान विनोद कुमार उपाध्याय, विजय किशोर, ध्रुव कुमार उपाध्याय, राजेश शुक्ल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय मिश्र, रोजगार सेवक राजू भारती, रामकन्थ यादव, रामलाल शर्मा, कालीचरन, मेहीलाल, मगरू, अनिल, विफई, नीरज, मोतीलाल, रामजीत आदि लोग मौजूद रहे।

Loading