शोहरतगढ़ नगर पंचायत की उमा अग्रवाल और बढ़नी नगर पंचायत के सुनील अग्रहरि बने अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़,14 मई 2023। इण्डो नेपाल पोस्ट

नगर निकाय चुनाव के मतगणना का परिणाम घोषित हो चुका है। परिणाम के अनुसार नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नये अध्यक्ष उमा अग्रवाल चुनी गई हैं। उमा अग्रवाल निर्दल उम्मीदवार को 3522 वोट हासिल हुआ, जबकि दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी रितु सिंह ने 3295 वोट प्राप्त किया।

पूर्व नगर अध्यक्ष बीजेपी प्रत्याशी बबिता कसौधन को 2488 हासिल हुआ। इसी तरह नगर पंचायत बढ़नी के सुनील अग्रहरि 3282 वोट पाकर नगर अध्यक्ष चुने गए। पूर्व अध्यक्ष निर्दल उम्मीदवार निसार अहमद बागी को 2411 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रामनरेश उपाध्याय को 1247 वोट मिला।

*आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नगर निकाय चुनाव में विस्तारीकरण के बाद 15 वार्ड बनाया गया था। नगर निकाय चुनाव के मतगणना के उपरांत *वार्ड सभासद परिणाम इस प्रकार रहा*–

वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर से निर्मला देवी निर्दल 297 विजेता, लक्ष्मी उर्फ सुन्दरा 109 उप विजेता।

वार्ड नंबर 2 अटल नगर से मनोज कुमार बीजेपी 249 विजेता, धर्मेंद्र 146 उपविजेता।

वार्ड नंबर 3 संत रविदास नगर से प्रियंका श्रीवास्तव निर्दल 155 विजेता, पुष्षा 133 उपविजेता।

वार्ड नंबर 4 दशरथ नगर से मंजू मोदनवाल बीजेपी 413 विजेता, अरुण चौधरी 326 उपविजेता।

वार्ड नंबर 5 महर्षि वाल्मीकि नगर से शिव शंकर निर्दल 158 विजेता, गिरधारी 157 उपविजेता।

वार्ड नंबर 6 आर्य नगर से मीरा देवी निर्दल 346 विजेता, सुभम वर्मा 219 उपविजेता।

वार्ड नंबर 7 सुभाष नगर से दिनेश कुमार निर्दल 255 विजेता, अनिल 135 उपविजेता।

वार्ड नंबर 8 श्री राम जानकी मंदिर से सरोज कनौजिया बीजेपी 183 विजेता, माया चौधरी 181 उपविजेता।

वार्ड नंबर 9 शिव नगर से अनूप कसौधन निर्दल 339 विजेता, विजय कुमार 188 उपविजेता।

वार्ड नंबर 10 गांधीनगर से अशरफ अंसारी निर्दल 551 विजेता, तरन्नुम अंसारी 166 उपविजेता।

वार्ड नंबर 11 रघुनाथ नगर से सुमन गौड़ निर्दल 204 विजेता, सीमा 153 उपविजेता।

वार्ड नंबर 12 हनुमंत नगर से सतीश चंद्र वर्मा निर्दल 233 विजेता, रिंकू उर्फ अभिनाश 125 उपविजेता।

वार्ड नंबर 13 वेणी माधव नगर से शिव प्रकाश निर्दल 224 विजेता, सुनील 117उपविजेता।

वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर से वकील खान निर्दल 274 विजेता, मनोज गुप्ता 166उपविजेता।

वार्ड नंबर 15 मोतीलाल नगर से संध्या निर्दल 376) विजेता, मुस्तफा 148 उपविजेता ।

नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत बढ़नी से ये सभासद जीते

वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर से निसार अहमद (302) विजयी, राकेश 186

वार्ड नंबर 2 मुडिला खास से सरोज देवी (254) विजयी, सोनी 201

वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर से मनोज यादव (214) विजयी, रमजान 162

वार्ड नंबर 4 रामलीला मैदान से अकबर (403)विजयी, धर्मराज 154

वार्ड नंबर 5 चट्टी बाजार से निजाम अहमद (364) विजयी, संजय अग्रहरी 99

वार्ड नंबर 6 पश्चिम पोखरा सतीश शर्मा (227)विजयी, रागनी गौड़ 124

वार्ड नंबर 7 कल्लनडीह दरखशा (343)विजयी, शकीना खातून 174

वार्ड नंबर 8 आजाद नगर से आसमा खातून (222)विजयी, नूर जहां 150

वार्ड नंबर 9 राम जानकी मंदिर से दीपमाला (385)विजयी, प्रीती 172

वार्ड नंबर 10 आर्य नगर से कन्हैया मित्तल (238)विजयी, राज कुमार अग्रहरी 170

वार्ड नंबर 11 पुलिस चौकी रजीउद्दीन (200) विजयी, अखिलेश ने 175 मत हासिल किया।

Loading