जनता सरकार बनाना भी जानती है और सत्ता से उखाड़कर फेकना भी जानती है : नर्वदेश्वर शुक्ल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

सरताज आलम


शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर,17 मई,2023!इंडो नेपाल पोस्ट

कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने इस संवाददाता से कहा कि जनता सरकार बनाना भी जानती है और सत्ता से उठाकर बाहर फेकना भी जानती है।

श्री शुक्ल ने वार्ता के दौरान कहा कि कर्नाटक की जनता ने इस सरकार के झूठे वादे और जुमलेबाजी से ऊब चुकी है। अब देश के चार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो चुकी है।

जनता केंद्र में अब कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहती है क्यूंकि जनता को बीते दस वर्षो में सिर्फ धोखा ही मिला है। कहा कि जनता को मालूम हो चुका है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितैसी है।

जनता का रुझान देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब जिस प्रदेश में भी चुनाव होगा जनता कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

आज पूरे देश की जनता कांग्रेस पार्टी पर उम्मीद लगाए बैठी है। कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में जनता उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को करारा जबाब देगी।

Loading