प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा को अमेरिकी व्हाइट हाउस से मिला प्रशंसा पत्र

ताज़ा खबर भारत स्वास्थ्य

-डॉ शर्मा लिख चुके हैं दर्जनों पुस्तकें
-डॉ शर्मा अब तक बना के चुके हैं अनेकों विश्व रिकॉर्ड -डॉ शर्मा अब तक पा चुके हैं -देश-विदेश से ढेरों राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सिद्धार्थ नगर,23 अक्टूबर । इंडो नेपाल पोस्ट

विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा के नाम विश्व के सबसे सशक्त राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी आवास में स्थित सलाहकार बोर्ड ने किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह प्रशंसा का प्रमाण पत्र संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ( डोनाल्ड ट्रम्प ) एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर डॉ जसबीर सिंह द्वारा भारत के डॉ भास्कर शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दिया गया । पूर्व में डॉ भास्कर शर्मा इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के अलावा प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रांची झारखंड ने विश्वविद्यालय का सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2019, हनीमैन कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी यूके लंदन वर्ष 2017,बाल ब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका वर्ष 2018,सी बी यूनिवर्सिटी टोंगा वर्ष 2017, यूनाइटेड कॉलेज ऑफ ब्राज़ील वर्ष 2020,इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च नई दिल्ली वर्ष 2017,बीयू विश्वविद्यालय मालदीव वर्ष 2018, महात्मा फुले टैलेंट रिसर्च अकादमी नागपुर 2016, इंटरनेशनल क्राइम फाइट एंड एलाइड अफ्रीका के सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2020, क्लाइमेट एक्शन थ्रो एजुकेशन फिलिपींस ने राष्ट्रीय शोधकर्ता वर्ष 2020, अफ्रीकन फेस्टिवल फाउंडेशन अफ्रीका वर्ष 2020,मे भी शोध निर्देशक व सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं ।इसके अलावा होम्योपैथी फार्माकोपिया कमेटी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में विशेषज्ञ के रूप में वर्ष 2016 आमंत्रित किया गया था l

डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक व 600 से अधिक सम्मान प्राप्त चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा के भारत के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कुलपति प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रांची झारखंड के प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश अग्रवाल जी, उप प्राचार्य श्री गंगानगर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज राजस्थान के प्रणव चक्रवर्ती जी, टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान के अकादमिक डायरेक्टर प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीण शर्मा जी, चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर कौशिक, गया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गया के प्राचार्य रविंद्र कुमार जी, पूर्व न्यायाधीश राज उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश के डॉक्टर चंद्रभाल श्रीवास्तव जी, सी बी यू यूनिवर्सिटी टोंगा के अंतरराष्ट्रीय डीन डॉक्टर बेगराज सिंह जी,डॉ .मधुसूदन घाणेकर विश्वास विद्यापीठ के कुलपति, हिंदी एवं संस्कृत अधिकारी राजदूतावास काठमांडू डॉक्टर रघुवीर शर्मा, हैनिमैन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज यूके लंदन के डायरेक्टर डॉक्टर शशि मोहन शर्मा, जी बि.जी. यूनिवर्सिटी अमेरिका के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर अभिराम जी, राष्ट्रीय मानवाधिकार के महासचिव डॉक्टर अनमोल तेपुरने, यूनेस्क के इंडिया चेयरमैन डॉ बीके बजाज,डॉक्टर प्रणेश सिंह ज्योत्सना सिंह डॉक्टर राजकुमार शर्मा डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा डॉ भावना शर्मा,डॉक्टर बानी डॉक्टर ठाकुर प्रसाद चौबे,डॉक्टर शिवानंद तिवारी, डॉ दिग्विजय शर्मा, डॉक्टर सीलनिगम, डॉ एके द्विवेदी,बरठाकुर डॉ राजेंद्र परदेसी, डॉ ज्योत्सना विश्वकर्मा डॉ सुरेश उजाला, संतोष कुमार महेश कुमार मौर्यआदि लोगों ने बधाइयां दी।

Loading