पैग़म्बर कार्टून विवाद:राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल ने फ्रांस की कड़े शब्दों में निंदा की

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल विदेश समाज

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर पैग़म्बर मुहम्मद(सल्ल)का अपमान नाकाबिले बर्दाश्त:अलकूफ़ी

पैग़म्बर ए इस्लाम का अपमान मानवता का अपमान:मौलाना मशहूद नेपाली

कृष्णा नगर,30 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

फ्रांस में पैगंबर मुहम्मद(सल्ल) के कार्टून बनाये जाने को लेकर पूरी दुनिया के मुसलमानों में नाराजगी है।नेपाल के मुसलमानों में भी फ्रांस को लेकर गुस्सा है।पैग़म्बर पर कार्टून बनाने की राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल ने   कड़े शब्दों में निंदा की है।
राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल ने कृष्णानगर में एक बैठक आयोजित कर कड़े शब्दों में फ्रांस के सरकार के रवैये की आलोचना  की।संघ के अध्यक्ष डॉ अब्दुल गनी अलकूफ़ी ने कहा कि फ्रांस इस्लामोफोबिया का शिकार हो गया है।अलकूफ़ी ने कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर मुहम्मद सल्ल के अपमान को कत्तई बर्दाश्त नही किया जासकता।हम सब इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।


संघ के सचिव मौलाना मशहूद अहमद खान नेपाली ने कहा कि मुहम्मद (सल्ल)पर कार्टून बनाना गलत व निंदनीय है।मुहम्मद(सल्ल)का  मुकाम ऊंचा है ।उनकी शिक्षाएं नैतिकता, सम्मान व स्वतन्त्रा को बढ़ावा देने वाली है।उनका अपमान समस्त मानवता का अपमान है।
उवासं कृष्ण नगर के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरुशरण सिंह,मौलाना असलम मदनी,बृजेश गुप्ता, मौलाना ज़ाहिद आज़ाद झंडानगरी, मौलाना सऊद अख्तर,केसर विश्वकर्मा, आदि ने भी फ्रांस की निंदा करते हुए कहा कि हम  सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।


इससे पूर्व जैश मुहम्मद मक्की ने तिलावते कुरान पाक से प्रोग्राम की शुरुआत की।कृष्णा नगर के इंस्पेक्टर सुखदेव पौडेल,एपीएफ़ के निरंजन राज कार्की का डॉ अब्दुल गनी अलकूफ़ी व मौलाना मशहूद ने फूलों का गुलदस्ता पेश कर व साल ओढ़ाकर सम्मान किया।इस मौके पर जावेद आलम खान, मास्टर हसीब,मौलाना मो नूर,नियाज़ अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Loading