भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

बढ़नी, सिद्धार्थनगर,12 नवंबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

बिहार, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर आज नगर पंचायत बढ़नी में मिल कालोनी स्थित कार्यालय पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व युवा नेता पवन कुमार पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कर खुशी का इज़हार किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बढ़नी मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर उभरी है,आज मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में भाजपा का झंडा लहरा रहा है।युवा नेता पवन पाठक ने कार्यकर्ताओं  को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है,राष्ट्रवाद का पताका पूरे भारत मे लहराने का श्रेय मोदी को जाता है।बिहार की जनता को बहुत बहुत बधाई की उन्होंने भारतीय जनता पार्टी व एनडीए पर विश्वास जताया।उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के विजयी  होने में भी कार्यकर्ताओं के मेहनत  व नेतृत्व की जनहितकारी कार्यक्रम की देन है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राधेश्याम तिवारी,राकेश गिरी,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल के कलीम खान,सरजू अग्रहरि,उमाशंकर गौड़,राजन पांडेय इत्यादि उपस्थित रहें,

Loading