नेपाल:आधुनिक व तकनीकी शिक्षा से होगा मुस्लिम समुदाय का विकास:सुदर्शन बराल

ताज़ा खबर

सग़ीर ए ख़ाकसार

कृष्णा नगर,11 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट


  मदरसा शिक्षा के व्यवस्थापन में  में राज्य की भूमिका विषयक गोष्ठी का आयोजन कपिलवस्तु के कृष्णानगर नगर पालिका अंतर्गत में मुस्लिम कम्युनिटी  के हॉल में किया गया है।  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में लुम्बिनी प्रदेश  के सामाजिक विकास मंत्री सुदर्शन बराल   विशिष्ट अतिथि  पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा, नेकपा के केंद्रीय सदस्य व मुस्लिम संगठन नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज फारूकी, विद्यायक अर्जुन केसी उपस्थित रहे ,अध्यक्षता मौलाना बशीर अहमद नईमी व संचालन सग़ीर ए खाकसार ने किया।श्री बराल ने कहा  कि राज्य  मदरसा बोर्ड राज्य में मदरसों के विकास, समृद्धि और व्यवस्थित उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि  इस्लामिक विश्वविद्यालय खोलने के प्रावधान के साथ राज्य विधानसभा में एक विधेयक लाया गया है। प्रदेश के छह जिलों के मदरसों में बच्चियों के लिए छात्रवास बनाने की भी योजना है।श्री बराल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को धार्मिक शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक,रोज़गारपरक,आधुनिक व तकनीकी शिक्षा में भी स्वयं को निपुण बनाना होगा ।

इससे पूर्व मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूद खान नेपाली ने स्वागत भाषण एव आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र ने कहा कि शिक्षा मानव के समग्र विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है।नेकपा के वरिष्ठ  नेता सेराज फारूकी ने कहा कि मदरसा के डिग्रियों की मान्यता बहुत ज़रूरी है जिससे मदरसे से पढ़ने वाले छात्र अन्यत्र प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर सके।विधायक अर्जुन केसी ने सभी धर्मों,संस्कृतियों के सम्मान की बात कही।सफर अली,मौलाना जैश मक्की,ज़ाहिद आज़ाद झंडानगरी,आदि ने प्रोग्राम को संबोधित किया।

मदरसा ख़दीजातुल कुबरा के मौलाना अब्दुल अज़ीम मदनी,जामिया इसलमिया नईमया के मौलाना अकील अहमद, जामिया अलबरकतिया के मौलाना मुश्ताक अहमद ने मदरसे की समस्या,व चुनौतियों से सम्बंधित ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा। जामिया इस्लामिया नईमिया के अध्यक्ष नसरुल्ला खान ने मदरसों की संयुक्त समस्या पर एक ज्ञापन  सामाजिक विकास मंत्री सुदर्शन बराल को सौंपा।

इस मौके पर  महादेव पोखरेल, सीपीएन-कृष्णानगर नगर  अध्यक्ष जावेद आलम खान, इत्तेहाद नेपाल कपिलवस्तु के अध्यक्ष किफायतुल्ला खान , कृष्णानगर नगर पालिका की उपाध्यक्ष शबनम खातून, गोपाल थापा, राष्ट्रीय मदरसा संघ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल गनी अलकुफी, राष्ट्रीय मदरसा संघ के उपाध्यक्ष शेख जैश  मक्की, तुफैल खान, कैफ खान, हैदर अली, नूर मोहम्मद खान, सरफराज खान, अब्दुल रहमान, तारिक अनवर खान सहित मीडिया कर्मी,व सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Loading