बलरामपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,2326 मामले निपटे

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत

फरीद आरज़ू

बलरामपुर,13 दिसम्बर।


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले मे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे आपसी सुलह समझौते के आधार पर 2326 मामले निपटाये गये।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशीष पाण्डेय ने शनिवार को यहाँ यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि नवीन कचहरी भवन परिसर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला जज शेषमणि ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।इस दौरान, उत्तराधिकार,भरण पोषण,विवाह,मोटर दुर्घटना,वैवाहिक से सम्बंधित 2326 वादो का निस्तारण आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया गया।जिसमे 8610000 प्रतिकर और 275740 रूपया अर्थ दंड के तौर पर वसूल किया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत मे जनपद न्यायाधीश ने मोटर दुर्घटना एंव प्रतिकर से सम्बंधित 9 मामलो का निपटारा कर 8610000 रूपया का प्रतिकर प्रमाण पत्र जारी किया।इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम विपिन शर्मा की अदालत ने 2मामले,अपर जनपद न्यायाधीश(रेप व पॉक्सो)जमशैद अली के अदालत पर 6 मामलो का निस्तारण किया गया।

उन्होने बताया कि इसी तरह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह प्रथम ने 209 मामलो का निस्तारण कर 21100 जुर्माना अधिरोपित किया।सिविल जज सीनियर डिवीजन 22 वादो का निस्तारण किया।जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला ने लोक अदालत मे 15 मामले निस्तारित कर 4500 रुपया जुर्माना लगाया।लोक अदालत मे राजस्व के कुल 2064 मामले निपटाए गये जिसमे 249000रूपये वसूल किये गये।राष्ट्रीय लोक अदालत मे जिले के विभिन्न अदालतो पर कुल 2326 मामलो का निपटारा किया गया।

Loading