बलरामपुर:उतरौला से डा०अब्दुल मन्नान होगें, एआईएमआईएम के प्रत्याशी,हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

फरीद आरजू


बलरामपुर,27 दिसम्बर, इण्डो नेपाल पोस्ट


उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के उतरौला विधान सभा क्षेत्र से 2022 के चुनाव मे वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा०अब्दुल मन्नान आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन(एआईएमआईएम)पार्टी के प्रत्याशी होगे।

जिले के उतरौला में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में एआईएम आईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार को यहाँ यह घोषणा की।उन्होने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश मे पहला प्रत्याशी का ऐलान किया है।2022 के विधानसभा चुनाव मे वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा०अब्दुल मन्नान जिले के उतरौला विधान सभा से पार्टी के प्रत्याशी होगें।

उन्होने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गैर सेक्युलर पार्टियो को सत्ता मे आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव मे भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत चुनाव लडेगी जिसमे 9 राजनीतिक पार्टिया शामिल है।उन्होने कहा कि अपराध मुक्त प्रदेश का वादा कर सत्ता मे आई भाजपा के शासन काल मे प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचारी प्रदेश बन चुका है।

उन्होने कहा कि प्रदेश के कितने सींटों पर उनकी पार्टी चुनाव लडेगी।यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेगे।उन्होने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता मे आई तो धर्म जाति से ऊपर उठकर शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करेगी।उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश को हैदराबाद का रोल मॉडल बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के उतरौला आगमन पर पार्टी प्रत्याशी डा०अब्दुल मन्नान,जिला अध्यक्ष नूरूद्दीन उर्फ नूरे,महिला जिला अध्यक्ष डा०शाइस्ता जबी आदि ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर विभिन्न दलो को छोडकर आए लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

Loading