डुमरियागंज;रहमानी क्लासेज के ई0 अब्दुर्रहमान ने छात्रों से किया संवाद

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

सग़ीर ए खाकसार


डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर,15 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट


रहमानी क्लासेज, लखनऊ के इं० अब्दुर्रहमान शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान  खैर टेक्निकल इण्टर कालेज बनगवां बरई, डुमरियागंज आये और कक्षा 10 एंव 12 के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के सम्बन्ध में छात्र छात्राओं से विस्तार से चर्चा की,तैयारी सम्बन्धी टिप्स भी दिए।


ई0 अब्दुर्रहमान ने कहा कि यह दौर प्रतिस्पर्धा का है।कठिन परिश्रम और सुनियोजित तैयारी से ही प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है।सिर्फ उन्हें उचित मार्गर्देशन और काउन्सलिंग की ज़रूरत है।
रहमानी क्लासेज के सत्र 2020-21 में 10+2 स्तर के आलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ के विभिन्न कोर्सेज में  15 में से 13 बच्चों के चयन पर  खैर टेकिनिकल के प्रबंधक डॉ फैजान अहमद,डायरेक्टर ई0 इरशाद अहमद खान(अलीग)ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी व चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।तालीमी बेदारी के मंडल अध्यक्ष जमाल अहमद खान ने कहा कि देश व समाज निर्माण के लिए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहुत ज़रूरी है।खैर टेकिनिकल इस दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहा है।

खैर के डायरेक्टर अफ़ज़ाल अहमद व प्रधानचार्य फैयाज अहमद  ने भी  रहमानी क्लासेज के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताते चलें ,खैर टेक्निकल इण्टर कालेज के  छात्र मलिक सुलेमान अख्तर जिनका चयन डिप्लोमा इंजीनियरिंग में हुआ है, उसने रहमानी क्लासेज से ही तैयारी की थी।

Loading