नेपाल-इस्लामिक नए साल मुहर्रम के अवसर पर शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ताज़ा खबर नेपाल विदेश समाज

शाहबाज खान


कपिलवस्तु,19 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

भारत नेपाल सीमा पर स्थित कृष्णनगर के वार्ड नंबर एक में स्थित  उद्योग वाणिज्य संघ भवन के सभागार में इस्लामी नव वर्ष मुहर्रम के अवसर पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कार्यालय कपिलवस्तु एवं जिला पुलिस कार्यालय द्वारा क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय एवं बीओपी कृष्णनगर के सहयोग से संयुक्त रूप से किया गया।

अध्यक्षता कपिलवस्तु जिले के  प्रमुख जिला अधिकारी चक्रपाणि पांडे ने की ।मुख्य अतिथि  के रूप में विजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल थापा, विशिष्ट अतिथि कृष्णानगर नगर पालिका के मेयर  रजत प्रताप शाह, लुंबिनी प्रदेश मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूद खान नेपाली, राष्ट्रीय मुस्लिम मदरसा संगठन नेपाल के संरक्षक अकरम पठान, केंद्रीय उपाध्यक्ष  नेपाल मुस्लिम संघ के  अकील मियां, मदरसा अहले सुन्नत फैजाने मुस्तफा अतीकिया  के प्रतिनिधि मिर्जा राशिद बेग, उद्योग वाणिज्य संघ के  केंद्रीय सदस्य जमशेदअली, राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल गनी अलकुफी और समुदाय के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  थापा ने उर्दू कलैण्डर के अनुसार नव वर्ष 1443 हिज्री के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की तथा उनसे धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने तथा सावधानी पूर्वक पर्व मनाने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि मेयर शाह ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं लोगों से त्योहार को  शांति व सद्भावपूर्वक एक एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाने का आग्रह किया।

लुंबिनी प्रदेश  मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूद खान  नेपाली ने 1443 हिज्री  की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय मदरसा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल गनी अल कुफी उपाध्यक्ष शेख जायस मक्की और संघ  की टीम ने नवागत पुलिस अधीक्षक दान बहादुर कार्की, प्रमुख जिला अधिकारी, राष्ट्रीय अनुसंधान अधीक्षक, मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जमीयत अलहेरा की ओर से विशिष्ट अतिथियों को  नेपाली भाषा मे अनुदित पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ भेंट किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, नेपाल के राष्ट्रीय मदरसा संगठन के संरक्षक अकरम पठान ने कहा कि मुहर्रम का पर्व  मुसलमानों के साथ-साथ अन्य धर्मों द्वारा भी मनाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक कपिलवस्तु  कार्की ने कहा कि उन्होंने कोविड 19 (कोराना वायरस) से बचने के लिए मैक्स-अभियान शुरू किया है और लोगों से नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को अपनाकर अपना त्योहार मनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य जिला अधिकारी पांडेय ने नए इस्लामिक साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को कोविड 19 के प्रति जागरूक रहना चाहिए।  साथ ही महामारी से लड़ने के लिए सभी को अपने स्तर पर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन पुलिस निरीक्षक जगरनाथ मरासिनी ने किया।

Loading