नेपाल- मौलाना जमाल शाह जमीअत अहले हदीस लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष चुने गए

ताज़ा खबर नेपाल शिक्षा समाज

उपाध्यक्ष हाजी सनाउल्लाह चुने गए


सग़ीर ए ख़ाकसार


सिद्धार्थनगर,24 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के  प्रान्तीय जमीयत अहले हदीस लुम्बिनी प्रदेश का पहला चुनाव जमीअत अहले हदीस नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद हारून सलफी की अध्यक्षता में और नाज़िम जमीयत मौलाना अजीज-उर-रहमान तुर्बत मदनी की देखरेख में समपन्न हुआ। जिसमें लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना जमाल अहमद शाह सिराजी व उपाध्यक्ष हाजी सनाउल्लाह चुने गए।

इसके अलावा और कई विभिन्न पदों पर भी लोगों को चुना गया जिसमें  नाजिम- मौलाना मुहम्मद अतहर मदनी। (कपिलवस्तु) , कार्यकारी सदस्य  हाजी अब्दुल मतीन (कपिलवस्तु) ,रिजवान अहमद। (कपिलवस्तु), शाहिद अली शेख (रुपन्देही),अनवर हुसैन (दांग)  मुहम्मद युसूफ अंसारी (बांके) आदि चुने गए।


मजलिस-ए-अमीर सेंट्रल जमीयत के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद हारून सलफी ने अपने सम्बोधन में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एक जुट होकर पूरे समर्पण के साथ काम करना होगा।

Loading