नेपाल के कृष्णानगर में शुभकामना आदान प्रदान व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल

सगीर ए ख़ाकसार
बढ़नी,सिद्धार्थ नगर,(इंडो नेपाल पोस्ट)।इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित नेपाल के कृष्णा नगर के उद्योग वाणिज्य संघ  भवन के सभागार में कृष्णा नगर टूर्स एन्ड ट्रेवेल्स ने त्यौहारों के अवसर पर शुभकामना आदान प्रदान एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में नेपाल और भारत दोनों देशों स्थानीय प्रतिनिधियों, बुद्धजीवियों,व्यपारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं  आदि से जुड़े लोगों  ने हिस्सा लिया।
   कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच कोविड19 के बाद उत्पन्न आवागमन की समस्या,रोज़मर्रा की दिक्कतों,यात्री सुविधा,व सुरक्षा सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा की गयी।ज्ञात हो,कि कोरोना महामारी से बॉर्डर के लोग भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।दोनो देशो के बीच महामारी के बाद हुए लॉक डाउन की वजह से सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई है।सतर्कता के साथ आवागमन को सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर लोगों ने बल दिया।लोगो ने शांतपूर्ण तरीके से दशहरा, दीवाली,छठ पर्व मनाने की अपील करते हुए शुभकामनाओं का आदान प्रदान भी किया।
कार्यक्रम में उवासं के कृष्ण नगर के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर  सुखदेव पौडेल,एपीएफ़ के इंस्पेक्टर निरंजन राज कार्की,इंडो नेपाल सामजिक मंच के अध्यक्ष व जनता समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अकरम पठान,लिंकगेट के इन्चार्ज रेशम जीसी,भाजपा नेता राजुकमार सिंह उर्फ राजू शाही,संजय जायसवाल,भूमिराज भट्टराई,राजकुमार अधिकारी, कृष्णा गिरी,शोभाकर बंजाडे,दिनेश वर्मा,आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक रवि शाह ने किया।

Loading