नेपाल-पार्टी को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता-इंतेखाब खान

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल राजनीति विदेश

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी(एकीकृत समाजवादी) निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए इंतेखाब खान

55 सदस्यीय नगर कमेटी का भी किया गया गठन


सग़ीर ए ख़ाकसार


सिद्धार्थनगर,1 सितंबर।इण्डो नेपाल पोस्ट

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल की अगुवाई वाली  नेपाल  कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी)के कृष्णनगर ,कपिलवस्तु के नगर इकाई का गठन बुधवार को मुस्लिम कम्युनिटी हाल में किया गया।जिसमें युवा  व तेजतर्रार नेता इंतेखाब खान निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए।इस मौके पर 55 सदस्यीय नगर कमेटी का गठन भी किया गया।


नगर इकाई का गठन  कपिलवस्तु के कृष्णानगर में इंतेखाब अहमद खाँ की अध्यक्षता में हुआ। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष इंतेखाब खान ने कहा कि पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।पार्टी को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

  कार्यक्रम में पार्टी  के वरिष्ठ नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने  ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के रीढ़ होते हैं।इस मौके पर करीब  100 से अधिक लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़ कर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ( एकीकृत समाजवादी) की सदस्यता ली।


इस अवसर पर  दीपक अनुरागी, मुन्नू खान, इकरार अहमद खान, असलम खान,फजल महमूद खान, वकील अहमद खान, राजकुमार यादव, रफीक अहमद खान आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading