अनुकृति उपाध्याय को विज्ञान स्नातक में मिला स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र, लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत शिक्षा समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़,07 जनवरी। इण्डो नेपाल पोस्ट

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइया के टोला नरोड़ा निवासी उपेंद्रनाथ उपाध्याय की पुत्री अनुकृति उपाध्याय को एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की ओर से विज्ञान स्नातक परीक्षा 2020 में महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर महाविद्यालय द्वारा व्यवस्थित स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। अनुकृति के इस उपलब्धि पर परिवार सदस्यों, शुभचिंतकों आदि लोगों ने बधाई दी है।

महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलरामपुर में आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतिम दिन सात जनवरी 2022 शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कॉलेज के विज्ञान स्नातक (बीएससी तृतीय वर्ष) की छात्रा अनुकृति उपाध्याय को गोल्ड मेडल व स्वर्ण पदक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

अनुकृति उपाध्याय ने हाईस्कूल की परीक्षा सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर और इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट्रल एकेडमी से हासिल किया है। अनुकृति ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद स्तर पर तीसरे स्थान पर रहने का गौरव हासिल किया था। अनुकृति के पिता उपेंद्रनाथ उपाध्याय वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा परिषद में जिला व्यायाम शिक्षक के रूप में योगदान दे रहे हैं।

अनुकृति उपाध्याय के इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय, सीमा पांडेय, मुस्तन शेरुल्लाह, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर सिंह, सुग्रीव यादव, आशुतोष सिंह, डॉ पवन मिश्रा, संजय मिश्रा, राम शंकर पांडेय, रूपेश सिंह अभय श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, महेश्वरी पाठक, उमेश मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय आदि ,बलवंत चौधरी, दधीचि कुमार, कलीमुल्लाह, जीशान खलील, नसीम अहमद,निसार अहमद, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई दी है।

Loading