हेड कांस्टेबल के पुत्र ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया।

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल शिक्षा समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर,13 जून,2022।इंडो नेपाल पोस्ट

बलरामपुर जिले के न्ययालय सम्मन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र रजत सिंह ने यूपीएसआई की परीक्षा में 557वी रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया।

मूल रूप से ग्राम-जालेपुर , थाना-छपिया, जनपद-गोंडा के रहने वाले रजत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बलरामपुर सिटी मांटेसरी स्कूल में एवं इंटर की शिक्षा बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज से हुई है।

बीएससी की डिग्री अवध विश्वविद्यालय से पूरी की। उसके बाद बड़े भाई भारत सिंह जो स्पाइसजेट एयरलाइंस में सीनियर इंजीनियर है के पास रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।

रजत सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा 2019 मुख्य परीक्षा के लिए भी चयनित हो चुके हैं लेकिन दुर्भाग्यवश साक्षात्कार में जगह नहीं बना सके। रजत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई भारत सिंह एवं माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

Loading