गाजे बाजे के साथ छठव्रती महिलाएँ पोखरों, सरोवरों व नदी पर पहुँचकर पूजन अर्चन कर डूबते सूरज को दिया अर्ध्य

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 30 अक्टूबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

छठ महापर्व की रविवार को चहुँओर धूम रही। बानगंगा नदी ,घोरही, आदर्श शिवबाबा पोखरा शोहरतगढ़ तथा क्षेत्र के महथा, लेदवा, बानगंगा ,परसोहिया, झरूआ,सन्तोरा आदि गांव की भारी संख्या में व्रती महिलाएँ गाजे बाजे के साथ पहुँचकर डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया।

छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने बानगंगा नदी तट पर महथा,लेदवा, बानगंगा घाट पर पहुँच कर वेदियों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य यानी दूध अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की।घाट पर बनी छठ मैया की मूर्ति को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

कल सुबह अंतिम दिन व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगीं। घोरही नदी, सन्तोरा , मस्जिदिया, परसिया, टेक्नार, परसा, पड़रिया आदि जगहों पर भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठा होकर पूजन कार्य करते हुए छठ की गीतों को गाते हुए घरों को वापस लौटे।

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के आदर्श शिवबाबा पोखरा, गड़ाकुल पोखरा, नीबी दोहनी, छतहरा, नारायणपुर आदि स्थानों पर सुसज्जित वस्त्रों को धारण कर पूजन सामग्री के साथ पोखरा पर बनाये गये वेदियों के पास पहुंच गई।

चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सरोवर के तट पर पूजन अर्चन करते हुए पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देकर अपने घरों को वापस लौटी।

नगर पंचायत प्रशासन व मंदिर कमेटी शिवबाबा मंदिर द्वारा छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किया। शिवबाबा पोखरा तट पर छठ मैया की आकर्षक झांकी की व्रती महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक पूजा किया।

पोखरे के चारों ओर सज धज कर पूजन सामग्री लेकर उपस्थित महिलाएं परिवार के साथ पारंपरिक गीत का गायन करती रही। विधायक विनय वर्मा ने पत्नी बबिता वर्मा के साथ पूजन अर्चन किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधान व प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता के साथ अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह नगर पंचायत प्रशासन के साथ डटे रहे। नगर वासियों को महत्वपूर्ण छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए नगर पंचायत ने विशेष निगरानी रखा। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय पुलिस सुरक्षा टीम के साथ पोखरा स्थल व मार्ग आदि पर नजर बनाये रखे।

इस दौरान विधायक विनय वर्मा, उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ जयराम, थानाध्यक्ष पंकज पांडेय, शिवशंकर उमर, भोलेनाथ वर्मा, अंकित सौरभ गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता, शिवपूजन वर्मा, रवि अग्रवाल, सोनू निगम, भोलेनाथ वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, महेश कसौधन, मंजू गिरि, शर्मिला, अर्चना, कुंता,रेखा, पुनीता, सीमा श्रीवास्तवा, प्रेमवती शर्मा, सुमित्रा, शकुंतला, रीता गुप्ता,सीमा, लक्ष्मी, शीला, ममता, गुड़िया, रुपा,किरन, शिवकुमारी,पूनम जायसवाल, इन्द्रजीत, सुभाष, जितेंद्र गोस्वामी, महेश निगम,नन्द किशोर,डल्लू,आम्बिका,रमाकान्त यादव, रामबचन मल्लाह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत अजय सिंह, रिषभ सिंह, रामानंद, शिवपूजन, रामजी उपाध्याय, प्रधान शिवलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Loading