इस्लाम एक सच्चा मज़हब, आपसी भाईचारगी व सद्भावना का संदेश देता है इस्लाम

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल शिक्षा समाज

फजले रहमा कॉन्फ्रेंस को शहजादेगान फजले रहमान लारैब-उर-रहमान उर्फ सूफ़ी मियां ने खिताब किया

निसार चौधरी

शोहरतगढ़,03 दिसम्बर,2022। इंडो नेपाल पोस्ट

नगर पंचायत के जामा मस्जिद चौराहे पर विगत दिवस आयोजित फजले रहमां कान्फ्रेंस का आयोजन मौलाना रजीउल्लाह की अध्यक्षता में बुधवार की रात को किया गया।

कान्फ्रेंस की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुआ। शहजादेगान फजले रहमान लारैब-उर-रहमान उर्फ सूफ़ी मियां ने कहा कि इस्लाम एक सच्चा मज़हब है।

कुरआन और नबी की सुन्नत मुसलमानों के दुनिया व आख़िरत को संवारने में मददगार है। सुन्नते रसूल को अपना कर एक सच्चा व पक्का मोमिन अपने ज़िन्दगी को बेहतर बना सकता है।

मौलाना रजीउल्लाह ने कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को एकजुट रहकर देश की भलाई की बात सोचनी चाहिए।

एक इंसान को दूसरे इंसान की दुख दर्द को जानकर उसके लिए मदद करना चाहिए।मुल्क व कौम की सलामती के लिए सभी लोगों ने दुआ मांगी।

कान्फ्रेंस में उलेमाओं ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारगी और सद्भावना का संदेश देता है।

मौलाना आजाद के नातिया कलाम पर लोग झूम उठे। नारे तक़बीर अल्लाहो अकबर की आवाज से कांफ्रेंस गूँज उठा।

संचालन मौलाना कैफ रजा मुशाहिदी ने की।

इस दौरान जामा मस्जिद अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नाजिम नवाब खान, हाफिज एजाज अहमद, मुफ्ती जाकिर हुसैन, सकीबुल रहमान, कारी वसीम मोहम्मद, फरहान अली कादरी, आरिफ नूरुल हसन नूर ,अहमद अली सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

Loading