अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक पर्व है दशहरा:सरफ़राज़ अहमद

ताज़ा खबर नेपाल राजनीति समाज


राहुल मोदनवाल
कृष्णा नगर,22 अक्टूबर । इंडो नेपाल पोस्ट


दशहरा ,दीपावली, एवं छठ पर्व पर नेपाल तरुण दल के जिला कार्यसमिति के सदस्य सरफ़राज़ अहमद ने  शुभकामना व्यक्त की है।


श्री सरफ़राज़ ने कहा कि अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक पर्व है दशहरा। सभी पर्व हमें कुछ न कुछ संदेश देते हैं।दशहरा का पर्व हम सबको सत्य के मार्ग पर चलने के व अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है।यही नहीं पर्व हमें शांति,सदभाव, प्रेम और करुणा का भी संदेश देते हैं।श्री सरफ़राज़  ने  दशहरा दिपावली एवम छठ पर्व के पावन अवसर पर  सभी क्षेत्रवसियों शुभचिंतकों,सरकारी एवं  गैरसरकारी संघ- संस्थाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व हमारे जीवन मे सुखद परिवर्तन लाते हैं।

Loading