एम्बार्क इंटरनेशनल के फाउंडर मिर्ज़ा राशिद बेग ने दशहरा,दीपवाली,व छठ पर्व की शुभकामना दी

नेपाल बॉर्डर स्पेशल समाज


राहुल मोदनवाल

कृष्णा नगर ,22 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

दशहरा ,दीपावली, एवं छठ पर्व पर  एम्बार्क इंटरनेशनल के फाउंडर मिर्ज़ा राशिद बेग ने  शुभकामना व्यक्त की है।
श्री बेग ने कहा कि अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक पर्व है दशहरा। सभी पर्व हमें कुछ न कुछ संदेश देते हैं।दशहरा का पर्व हम सबको सत्य के मार्ग पर चलने व अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है।यही नहीं पर्व हमें शांति,सदभाव, प्रेम और करुणा का भी संदेश देते हैं।

श्री बेग  ने  दशहरा दिपावली एवम छठ पर्व के पावन अवसर पर  सभी क्षेत्रवसियों शुभचिंतकों,सरकारी एवं  गैरसरकारी संघ- संस्थाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व हमारे जीवन मे सुखद परिवर्तन लाते हैं।
श्री बेग की एम्बार्क इंटरनेशनल सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जानी जाती है।यह कम्पनी युवाओं में कौशल विकास हेतु वर्कशॉप  ,रक्तदान शिविर  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के अलावा कोविड 19 महामारी में लोगों को जागरूक करने व मास्क,सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि वितरण का काम कर चुकी है।

Loading