Balrampur:-  उज्वल भविष्य की कामना के साथ गायत्री परिवार ने किया गायत्री यज्ञ

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत समाज स्वास्थ्य

सगीर ए खाकसार

गैंसडी, बलरामपुर,9 जनवरी,2025।इंडो नेपाल पोस्ट।

गायत्री परिवार शाखा गैंसडी द्वारा सबके उज्वल भविष्य के लिए गुरुद्वारा कालोनी में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

मुख्य याजक विवेक जयसवाल सपत्नी ने गायत्री महामंत्र, मृत्युंजय महामंत्र , सूर्य गायत्री मंत्र की आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित किया।

गायत्री महायज्ञ में बालक पूर्वांक जायसवाल का जन्मोत्सव संस्कार भी वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। यज्ञ पौरोहित्य गायत्री परिवार ब्लॉक संयोजक राधे गोविन्द गुप्ता ने यज्ञीय कर्मकांड का संचालन किया।

उन्होंने बताया कि यज्ञ करनी व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। परिवार में सुसंस्कारिता का वातावरण उत्पन्न होता है।

इस अवसर पर माता प्रसाद गुप्ता, संदीप जयसवाल, उषा यादव, अनुराधा सोनी, रेखा, लक्ष्मी जयसवाल, रोमी, आंचल सोनी, पिंकी जायसवाल, पूजा जयसवाल, साधना जयसवाल समेत सैकड़ों लोगों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित किया।

Loading