Siddharthnagar:- दिल्ली में आयोजित होने वाले खो-खो वर्ल्डकप में रविन्द्र गुर्जर स्पोर्ट मैनेजर हुए नियुक्त

उत्तर प्रदेश खेल ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज स्वास्थ्य

सरताज आलम


सिद्वार्थनगर,9 जनवरी,2025।इंडो नेपाल पोस्ट।

दिल्ली में आयोजित होने वाले खो-खो वर्ल्डकप में रविन्द्र गुर्जर स्पोर्ट मैनेजर नियुक्त हुए हैं। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि
रविन्द्र गुर्जर खुनियांव ब्लॉक में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है।

दिल्ली में 13 जनवरी से आयोजित होने वाले खो-खो विश्व कप में स्पोर्ट्स मैनेजर नियुक्ति किया गया है। जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि रविन्द्र गुर्जर इससे पहले भी खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रैफरी रह चुके हैं।

विभाग में इन्हें त्वरित एवं स्पष्ट निर्णय के लिए जाना जाता है। समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि रविन्द्र गुर्जर के चयन विभाग के लिए गौरव की बात है। रविन्द्र गुर्जर के चयन पर समस्त व्यायाम शिक्षक, अनुदेशक संघ, शिक्षा मित्र संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय शैक्षिक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर संघ ओलम्पिक संघ वॉलीबॉल संघ अथलेटिक संघ क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Loading