Balrampur:- नेता जी  सुभाष चंद बोस की जयंती के मौके पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत शिक्षा समाज

सगीर ए खाकसार

गैसड़ी बलरामपुर,23 जनवरी,2025।इंडो नेपाल पोस्ट।


सुभाष चंद्र बोस की 128 वी जयंती भारतीय सुभाष सेना  द्वारा मनाई गयी। सुभाष  सेना के पदाधिकारियों द्वारा विचार गोष्ठी का  भी  आयोजन किया गया।


गैसड़ी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सुभाष सेना के प्रांतीय महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि नेता जी का जीवन संघर्षों की प्रेरणा देता है, देश की आज़ादी में उनकी बड़ी भूमिका थी। आज़ाद हिंद फ़ौज का उन्होंने गठन किया था। नेता जी के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।


गोष्ठी में विधानसभा प्रभारी थानेश्वर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वजीत सिंह पवार, रविंद्र नाथ पांडे, पारस राम प्रजापति, विजय भान उपाध्याय, धनी राम पाल, ओंकार तिवारी, अमित चौरसिया,आदि  लोगों ने भी   विचार व्यक्त किया।

Loading