डॉ भास्कर शर्मा बने यूनाइटेड नेशन जर्नलिस्ट इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइज़ेशन के सदस्य

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत समाज

सग़ीर ए खाकसार

सिद्धार्थनगर,1 नवंबर । इंडो नेपाल पोस्ट

विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व सैकड़ों पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थ नगर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को यूनाइटेड नेशन जनरलिस्ट इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन अमेरिका ने भारत से सदस्य मनोनीत किया है। डॉक्टर भास्कर शर्मा को यूनाइटेड नेशन की एक शाखा यूनाइटेड नेशन जनरलिस्ट इंटरगवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ने सदस्य प्रमाण पत्र भेजकर जानकारी दिया है।

पूर्व में डॉ भास्कर शर्मा इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के अलावा प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रांची झारखंड ने विश्वविद्यालय का सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2019, हनीमैन कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी यूके लंदन वर्ष 2017,बाल ब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका वर्ष 2018,सी बी यूनिवर्सिटी टोंगा वर्ष 2017, यूनाइटेड कॉलेज ऑफ ब्राज़ील वर्ष 2020,इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च नई दिल्ली वर्ष 2017,बीयू विश्वविद्यालय मालदीव वर्ष 2018, महात्मा फुले टैलेंट रिसर्च अकादमी नागपुर 2016, इंटरनेशनल क्राइम फाइट एंड एलाइड अफ्रीका के सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2020, क्लाइमेट एक्शन थ्रो एजुकेशन फिलिपींस ने राष्ट्रीय शोधकर्ता वर्ष 2020, अफ्रीकन फेस्टिवल फाउंडेशन अफ्रीका वर्ष 2020, यूनेस्क यू एन इकोनामिक एंड सोशल काउंसिल में भारत का राष्ट्रीय सचिव वर्ष 2020 मे भी शोध निर्देशक व सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं ।

इसके अलावा होम्योपैथी फार्माकोपिया कमेटी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में विशेषज्ञ के रूप में वर्ष 2016 आमंत्रित किया गया था l डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक व 500 से अधिक सम्मान प्राप्त चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार गुप्ता ऑफिसर डॉ रविंद्र कुमार डॉ सी एल यादव डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव डॉ कमल नाथ डॉक्टर सूरज मौर्य डॉक्टर प्रहलाद गर्ग डॉ शांति स्वरूप बर्मा डॉक्टर वर्षा सोलंकी, जस्टिस गंगा प्रसाद श्रीवास्तव जी, डॉक्टर अंबुज सिंह डॉक्टर नितेश मिश्रा डॉ बीके बजाज,डॉ मनोज शर्मा डॉ सुरेश उजाला,डॉक्टर चंदेश्वर यादव, डॉक्टर पार्वती यादव, डॉक्टर सचिन शर्मा इंजीनियर अनिल कुमार गौड़, गोविंद मौर्य,संतोष महेश कृष्णा लाल यादव कृष कुमार पाठक आदि लोगों ने बधाइयां दीl

Loading