इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारत और नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर नेपाल पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत समाज

बढनी,सिद्धार्थनगर 05 नवंबर । इंडो नेपाल पोस्ट

इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारत और नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने वृहस्पतिवार को संयुक्त रूप  स्वछता अभियान चलाया। नो मेन्स लैंड पर भरे कचरे,गंदगी और प्लास्टिक की सफाई की गई तथा कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव भी किया गया।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों से बॉर्डर को साफ सुथरा रखने की अपील भी की गयी।स्थानीय जनता को सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रयोग  नही करने के लिए भी बताया गया।
नो मेंस लैंड पर स्वछता अभियान सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक चला। स्वछता अभियान एसएसबी बढनी,उत्तरप्रदेश पुलिस, नेपाल एपीएफ, नेपाल प्रहरी, नगर पंचायत बढ़नी,नपा कृष्णनागर  आदि के साथ संयुक्त रूप से चला गया।

Loading