नेपाल:विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक दलों के लोगों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी!

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल राजनीति विदेश शिक्षा समाज

सग़ीर ए खाकसार

बढ़नी, सिद्धार्थनगर,25 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट

नेपाल के विभिन्न समाजिक व राजनैतिक दलों के लोगों ने  72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत के उत्तरोत्तर प्रगति, सुख,समृद्धि, विकास और शांति की कामना की है।


राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल के अध्यक्ष डॉ अब्दुल गनी अलकूफ़ी व महासचिव मौलाना मशहूद खान नेपाली, ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है।हिंदी मंच नेपाल के अध्यक्ष मंगल प्रसाद गुप्ता,इण्डो नेपाल सामजिक मंच के अध्यक्ष व जसपा नेता अकरम पठान ने कहा कि भारत एक विशाल देश है।जहां विभिन्न धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं ।संविधान सबको बराबरी का हक देता है।

एम्बार्क इंटरनेशनल के अध्यक्ष मिर्ज़ा राशिद बेग,नेकपा नेता मिर्ज़ा अरशद बेग, शायर ज़ाहिद आज़ाद झंडानगरी ,मदरसा इस्लामिया नईमिया के अध्यक्ष नसरुल्लाह खान, सामाजिक कार्यकता अमित उपाध्याय,याहू टूर्स एन्ड ट्रेवल्स के डायरेक्टर दिनेश सोनी,आदि ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है।इसी दिन भारत एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ था।सभी लोगो ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी है।

Loading